Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्रकार पर हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई—कई नामजद, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया, गुंडा पंजी में दर्ज नाम

मोहनपुर/देवघर: देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपामोड़ के समीप पत्रकार के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज एफआईआर में बाराकोला गांव निवासी सुभाष कुमार मंडल, चितरा थाना क्षेत्र के मलडबरा गांव निवासी प्रमोद हेंब्रम समेत पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना को लेकर विभिन्न पत्रकार संगठनों में आक्रोश है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी सुभाष कुमार मंडल का नाम मोहनपुर थाना के गुंडा पंजी में दर्ज है और उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं—

  • कांड संख्या 42/22 (10 मार्च 2022): धारा 341, 323, 325, 34
  • कांड संख्या 260/23 (25 नवंबर 2023): धारा 386, 504, 506, 34 एवं एससी/एसटी एक्ट (इस मामले में जेल जा चुका है)
  • कांड संख्या 12/24 (26 जनवरी 2024): धारा 341, 323, 427, 504, 506 व आर्म्स एक्ट (चार्जशीट में मुख्य अभियुक्त)
  • कांड संख्या 63/26 (26 अप्रैल 2026): बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 303, 352, 351(2), 3(5)

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment