WhatsApp Group Join Now
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत छहघरवा स्थित सीएलएफ केंद्र में जेएसएलपीएस के तहत कार्यरत सामुदायिक समन्वयक (सीसी) सुमित्रा देवी के सम्मान में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कैडरों एवं कर्मियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। समारोह के दौरान जेएसएलपीएस के कर्मियों एवं कैडरों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। साथ ही कार्य के दौरान हुई छोटी-मोटी नोकझोंक का जिक्र करते हुए एक-दूसरे से क्षमा याचना भी की गई। जानकारी के अनुसार सुमित्रा देवी ने 12 फरवरी 2024 को गिद्धौर क्लस्टर में सीसी पद पर योगदान दिया था। इससे पूर्व उन्होंने 16 मार्च 2017 को सिमरिया क्लस्टर में सेवा शुरू की थी। 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्ति के साथ उन्हें विदाई दी गई। उनके कार्यकाल को बेहद सफल और प्रेरणादायक बताया गया।उपस्थित लोगों ने कहा कि सुमित्रा देवी का संघर्षमय जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जेएसएलपीएस में आने से पहले वे महिला समाख्या में भी कार्य कर चुकी हैं। उनका निवास चतरा मुख्यालय के डिब्भा मोहल्ला में है। उनके पति का नाम विंध्याचल शर्मा है। गिद्धौर सीएलएफ की ओर से उन्हें झारखंड की पारंपरिक हस्तनिर्मित माला, अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।मौके पर सीएलएफ अध्यक्ष शीला कुमारी, संगीता देवी, एफटीसी अनिल प्रजापति, टीआरपी सुनीता देवी, अजय सिंह, सीसी निशांत कुमार, अमरजीत सिन्हा, सीएलएफ लेखपाल गायत्री देवी सहित गिद्धौर क्लस्टर के दर्जनों कैडर मौजूद थे।




















Total Users : 939843
Total views : 2692319