Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत ग्राम सभा आयोजित, जल संकट पर ग्रामीणों का हंगामा

On: May 1, 2026 9:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
कई विकास योजनाओं का हुआ चयन
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत द्वारी पंचायत सचिवालय सभागार में गुरुवार को पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पेयजल संकट को लेकर अपनी समस्याएं रखीं।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने कहा कि पेयजल समस्या का निवारण करना चतरा उपायुक्त की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ग्राम सभा के दौरान पंचायत सचिवालय स्थित जलमीनार से पानी आपूर्ति बंद रहने पर ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई। मुखिया जगदीश यादव ने बताया कि लिखित शिकायत देने के बावजूद हर घर जल नल योजना के तहत विभाग द्वारा अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। सभा में द्वारी पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से जनउपयोगी योजनाओं को सर्वसम्मति से चयनित कर पारित किया गया। इसमें खराब चापानलों की मरम्मत, कूप मरम्मती, सड़क निर्माण सहित कई अन्य योजनाओं को ग्राम सभा के माध्यम से स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अनिता यादव, पंचायत सचिव खुशबू लता कुमारी, पीएचईडी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कार्तिक कुमार, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सभी जल सहियाएं, पंचायत सहायक उपेंद्र कुमार व पंकज कुमार, सभी वार्ड सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएलएफ में सुमित्रा देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी विदाई, दो वर्षों के कार्यकाल की सराहना

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण पर घिरा विरोध का बादल

जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने दी विस्तृत जानकारी, डिजिटल माध्यम से होगी गणना, जिले में तैयारियां पूरी

अवैध मिट्टी उत्खनन के बड़े खेल का खुलासा, प्रशासनिक जांच में कई गड़बड़ियों के संकेत, रिपोर्ट जाएगी वरीय अधिकारियों को

कागजों में पूरा, जमीन पर अधूरा प्रधानमंत्री आवास, सरकारी रिकॉर्ड और हकीकत में बड़ा अंतर, उठे गंभीर सवाल

कांग्रेस एवं विपक्षियों द्वारा महिला शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं होने देना दुर्भाग्यपूर्ण-  शकुंतला उरांव नगर परिषद अध्यक्ष गुमला

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

Leave a Comment