1990 में पटना से सिपाही के रूप में शुरू किया था सफर, थाना प्रभारी ने शॉल और ‘मां भद्रकाली’ का मोमेंटो देकर किया सम्मानित, कहा आपका काम हमेशा याद रहेगा
इटखोरी (चतरा), News Scale Live: झारखंड के चतरा जिले स्थित इटखोरी थाना परिसर में एक बेहद भावुक और सम्मानजनक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस महकमे में अपनी 36 वर्षों की लंबी, बेदाग और शानदार सेवा देने के बाद सब-इंस्पेक्टर (SI) दिलबाग सिंह अपनी ड्यूटी से रिटायर हो गए। इस मौके पर इटखोरी थाने के सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने उन्हें पूरे सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी। पटना में सिपाही से शुरू हुआ था 36 साल का सफर विदाई समारोह के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस सेवा की शुरुआत साल 1990 में अविभाजित बिहार के पटना से हुई थी, जहां उन्होंने एक सिपाही के पद पर अपना योगदान दिया था। बाद में राज्य के विभाजन के बाद वे झारखंड पुलिस का हिस्सा बने और अपनी सेवाएं देते रहे। ‘जनता से रहा दोस्ताना रिश्ता, इटखोरी की पोस्टिंग रही यादगार’ अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए दिलबाग सिंह ने कहा, “मैंने अपनी 36 साल की नौकरी में जहां भी ड्यूटी की, वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता के साथ हमेशा एक दोस्ताना और मित्रवत रिश्ता कायम रखा।” उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि नौकरी के आखिरी पड़ाव में उन्हें चतरा जिले का इटखोरी थाना मिला, जो उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा, “मेरे सभी साथियों ने मेरा भरपूर सहयोग किया। सबसे बड़ी बात यह रही कि मुझे यहां नौकरी के दौरान प्रसिद्ध ‘मां भद्रकाली’ की पूजा-अर्चना करने और उनका आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला, जो मेरे जीवन की बड़ी उपलब्धि है।”
थाना प्रभारी ने की जमकर तारीफ, मोमेंटो देकर किया सम्मानित इस अवसर पर इटखोरी के थाना प्रभारी (SHO) अभिषेक कुमार सिंह ने दिलबाग सिंह के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी में अक्सर विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां आती रहती हैं, लेकिन ऐसे समय में दिलबाग सिंह हमेशा पूरी मुस्तैदी से तैयार रहते थे। थाना प्रभारी ने कहा, “आम लोगों के साथ उनका व्यवहार हमेशा मित्रवत रहा। उन्होंने अपनी पूरी सेवा के दौरान ईमानदारी और निष्ठा से काम करते हुए इटखोरी थाने का गौरव बढ़ाया है।” कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह और थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने दिलबाग सिंह को अंग वस्त्र (शॉल), उपहार और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) के रूप में ‘मां भद्रकाली’ की तस्वीर भेंट कर उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। इस विदाई समारोह में उनके परिजन और थाने का पूरा स्टाफ मौजूद था।
Also Read: पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप
Also Read: दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता





















Total Users : 940813
Total views : 2693660