WhatsApp Group Join Now
परगणकों व पर्यवेक्षकों को दी जा रही डिजिटल गणना की जानकारी
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड परिसर सभागार में भारत की जनगणना 2027 को लेकर परगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से शुरू किया गया। दूसरे चरण के तहत यह प्रशिक्षण 3 मई तक चलेगा। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय गिद्धौर के शिक्षक एवं फील्ड ट्रेनर विकास सेठ तथा सरोज कुमार द्वारा कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक शामिल हुए हैं। इन्हीं शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित मकान सूचीकरण, परिवारों की जानकारी संकलन एवं डिजिटल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। बताया गया कि 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा, जबकि 1 मई से 15 मई तक सेल्फ एन्यूमरेशन (स्वयं गणना) की प्रक्रिया चलेगी। सेल्फ एन्यूमरेशन के तहत आमजन मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने मकान एवं परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इस कार्य को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका रहेगी। प्रशिक्षकों ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने के लिए सभी लोगों के सहयोग और सहभागिता की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।





















Total Users : 939815
Total views : 2692281