Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

On: May 2, 2026 12:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पेड़ गिरने से नगर निगम के नाले और रास्ते को भी पहुंचा भारी नुकसान, पिछड़ा संघर्ष मोर्चा ने की सख्त कार्रवाई की मांग

देवघर, News Scale Live: झारखंड के देवघर शहर से पर्यावरण और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के जलसार तट स्थित जटाहर बाबा मंदिर के पीछे लगे करीब 100 साल से अधिक पुराने एक विशाल और ऐतिहासिक इमली के पेड़ को अवैध रूप से काट दिया गया है। आरोप है कि एक स्थानीय व्यक्ति ने न तो नगर निगम से कोई आदेश लिया और न ही वन विभाग से कोई परमिशन ली, और अपनी मनमानी करते हुए इस विशाल पेड़ की बलि चढ़ा दी।

लाखों की लकड़ी बेची, सरकारी नाला भी तोड़ा चर्चा है कि इस ऐतिहासिक पेड़ को कटवाने के बाद इसकी बेशकीमती लकड़ी को लाखों रुपये में किसी नजदीकी लकड़ी के गोले (टाल) में बेच दिया गया है। मनमानी का आलम सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहा; पेड़ काटने के दौरान उसकी एक विशाल टहनी गिर गई, जिससे पिछले ही साल नगर निगम द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनाए गए बड़े नाले और रास्ते को भारी नुकसान पहुंचा है। पेड़ कटने और रास्ता बाधित होने से स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है।

पिछड़ा संघर्ष मोर्चा ने किया स्थल का निरीक्षण इस अवैध कटाई और सरकारी संपत्ति के नुकसान की भनक लगते ही ‘पिछड़ा संघर्ष मोर्चा’ के पदाधिकारी पप्पू राउत तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थल का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि बाजार में लाखों रुपये की लकड़ी को चोरी-छिपे बेचने की चर्चा बिल्कुल गर्म है और निगम के निर्मित रास्ते की भी भारी क्षति हुई है।

नगर आयुक्त से की गई कानूनी कार्रवाई की मांग पप्पू राउत ने इस मनमानी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तुरंत नगर आयुक्त को सूचना दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। श्री राउत ने स्पष्ट किया है कि वह इस वृक्ष की अवैध रूप से कटाई कराने, चोरी-छिपे लकड़ी बेचने और नगर निगम की संपत्ति (नाले और रास्ते) को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ संबंधित पदाधिकारियों को औपचारिक पत्र लिखेंगे और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करेंगे।

पत्रकार पर हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई—कई नामजद, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

ब्राइट फ्यूचर के विद्यार्थी व शिक्षक को बीकेएमएस ने किया सम्मानित

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

Leave a Comment