सिर्फ 9 घंटे 50 मिनट में पार किया 29 किलोमीटर का समंदर: दुनिया के सबसे कम उम्र और सबसे तेज तैराक का खिताब किया अपने नाम
झारखंड के लिए आज एक बेहद गर्व का दिन है। रांची के रहने वाले महज 7 साल के एक छोटे से बच्चे ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में बड़े-बड़े तैराक सिर्फ सपने देखते हैं। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले इशांक ने समुद्र की तेज और खतरनाक लहरों से लड़ते हुए श्रीलंका से लेकर भारत तक की दूरी तैरकर पार कर ली है। इसी के साथ इशांक दुनिया के सबसे कम उम्र (Youngest) और सबसे तेज (Fastest) तैराक बन गए हैं। सुबह 4 बजे समंदर में लगाई छलांग, दोपहर 1:50 बजे पहुंचा भारत इशांक ने 30 अप्रैल की अहले सुबह करीब 4 बजे श्रीलंका के तलाईमन्नार से अपना यह ऐतिहासिक सफर शुरू किया था। समंदर की तेज धाराओं और ऊंची लहरों का डटकर सामना करते हुए यह नन्हा तैराक दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर भारत (तमिलनाडु) के रामनाथपुरम जिले के धनुषकोडि तट पर पहुंच गया। इशांक ने इस 29 किलोमीटर की लंबी और मुश्किल समुद्री दूरी को सिर्फ 9 घंटे 50 मिनट में पूरा कर लिया। किनारे पर पहुंचते ही लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस नन्हें चैंपियन का जोरदार स्वागत किया।
Also Read: दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता
URF ने दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट इशांक का यह पूरा सफर टीएसयूएसए (ट्रैवल साउथ यूएसए) संस्था के आधिकारिक पर्यवेक्षक डॉ. एम. विजयकुमार की कड़ी निगरानी में पूरा हुआ। इस जांबाज बच्चे ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर एक ही दिन में दो-दो विश्व रिकॉर्ड (दुनिया का सबसे कम उम्र का तैराक और सबसे तेज तैराक) अपने नाम कर लिए। उसकी इस बड़ी उपलब्धि को ‘यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम’ (URF) ने मान्यता देते हुए उसे वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र (Certificate) भी सौंप दिया है। अकादमी की ट्रेनिंग ने बनाया चैंपियन इतनी छोटी सी उम्र में ऐसा बड़ा इतिहास रचने वाले इशांक आज पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गए हैं। हर कोई इस छोटे से बच्चे के गजब के आत्मविश्वास की तारीफ कर रहा है। रांची के एक स्कूल में पढ़ने वाले इशांक बचपन से ही तैराकी (Swimming) में माहिर रहे हैं। अपनी इस कामयाबी पर इशांक का कहना है कि तमिलनाडु के थेनी स्थित ‘ओपन वॉटर स्विमिंग अकादमी’ में मिली कड़ी ट्रेनिंग की वजह से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।





















Total Users : 940823
Total views : 2693670