Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्राइट फ्यूचर के विद्यार्थी व शिक्षक को बीकेएमएस ने किया सम्मानित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

टंडवा (चतरा) शुक्रवार को मगध- संघमित्रा परियोजना क्षेत्र के भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संगठन (बीकेएमएस) ने ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी व शिक्षक को सम्मानित किया। जोनल प्रभारी महेश महतो व माइनिंग सरदार सह क्षेत्रीय सचिव उमेश पासवान ने सभी को डायरी,कलम एवं अंगवस्त्र देकर हौसला-अफजाई की।कोचिंग सेंटर के संचालक सह शिक्षक अंकित पाठक ने बताया कि कुल 30 विद्यार्थियों में 28 ने प्रथम श्रेणी जबकि दो विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल की है। संबोधित करते हुवे श्री महतो ने कहा कि श्रम हीं वो पूंजी है जो हर सफलता की कुंजी है। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे बच्चों के लगन के साथ ऐसे सस्ता और सुलभ कोचिंग की महत्वपूर्ण भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। कहा कि श्रम और साधना को सम्मानित करने में बेहद गर्व महसूस होता है। मौजूद लोगों ने शिक्षक अंकित पाठक के सरल पाठ्यशैली की भरपूर सराहना की। इस मौके पर सागर ठाकुर, अनु कुमारी,सौम्या कुमारी, कृति कुमारी, मानसी कुमारी ,रिया कुमारी,विशाल कुमार ,सुवासो कुमारी ,अजय कुमार,निलेश कुमार राणा, प्रिंस पाठक , ऐश्वर्या कुमारी, रौशन कुमार, प्रियंका कुमारी, माही कुमारी, श्वेता कुमारी, शिवानी कुमारी, अजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment