Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बेड़ियों में जकड़ी मासूम 15 दिन तक भटकती रही, अब जाकर पहुंची संरक्षण में

On: April 19, 2026 12:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मिशन वात्सल्य व बाल संरक्षण तंत्र की प्रभावी निगरानी की जरूरत हुई उजागर

प्रतापपुर (चतरा): चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां करीब 12 वर्षीय अज्ञात किशोरी बीते 15 दिनों तक लोहे की बेड़ियों में जकड़ी लावारिस हालत में इधर-उधर भटकती रही। यह दृश्य प्रखंड कार्यालय, पंचायत सचिवालय और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास देखा गया, जिससे बाल संरक्षण तंत्र की जमीनी सक्रियता पर प्रश्न खड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होती है। नाम-पता पूछने पर वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाती और केवल मुस्कुरा देती है। भीषण गर्मी में नंगे पांव और फटे कपड़ों में बेड़ियों के साथ भटकती यह बच्ची कई दिनों तक भोजन और पानी के अभाव में रही, जिससे स्थिति और भी मार्मिक हो गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक पहल के तहत इसकी सूचना संबंधित तंत्र को दी गई। तत्पश्चात टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लेते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। यह घटना एक बार फिर यह संकेत देती है कि मिशन वात्सल्य और बाल संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत निगरानी और स्थानीय स्तर पर संवेदनशीलता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी संकटग्रस्त बच्चे तक समय पर मदद पहुंच सके। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्ची को सुरक्षित स्थान पर रखकर समुचित देखभाल व उपचार उपलब्ध कराया जाए, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तंत्र को और सुदृढ़ किया जाए।

इसे भी पढ़ेः- मानवता शर्मसार: ‘मिशन वात्सल्य’ की उड़ी धज्जियां; 15 दिनों से बेड़ियों में जकड़ी मासूम के लिए नहीं जागा प्रशासन, सिस्टम की संवेदनहीनता चरम पर

इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़ेः- थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

इसे भी पढ़ेः- मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

इसे भी पढ़ेः- ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कलश यात्राओं सेउमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था में डूबे गांव-गांव

तैलीक साहू महासभा की बैठक में पंचायत कमिटी गठन, संगठन मजबूती पर जोर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट

रेफरल अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण शुरू, किशोरियों को मिलेगा लाभ

संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया जागरूक

अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत

भूमि विवाद में मारपीट, बुजुर्ग घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित

रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दंडाधिकारियों के साथ की बैठक, परीक्षा केंद्र ससमय पहुंचने का दिया निर्देश

Leave a Comment