Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

On: April 16, 2026 12:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क: गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत दुलियाकरम गांव से एक ऐसी मार्मिक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक प्रेमी युगल, जो साथ जीने के सपने देख रहा था, पंचायत के एक फैसले और मौत के खौफनाक कदम के बाद हमेशा के लिए खामोश हो गया।

पंचायत के फैसले के बाद प्रेमी ने लगाया मौत को गले

घटना की शुरुआत सोमवार को हुई, जब गांव में दोनों के प्रेम संबंध को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। बताया जा रहा है कि पंचायत में हुए फैसले से आहत होकर युवक रामजीत सोरेन ने सोमवार को ही अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी की इस अचानक मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी प्रेमिका

रामजीत की मौत की खबर मिलते ही उसकी प्रेमिका गहरे मानसिक सदमे में चली गई। परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ती देख उसे संभालने की कोशिश की और सांत्वना देने के लिए उसकी मौसी के घर भेज दिया। लेकिन प्रेमी के बिछड़ने का गम उस पर इस कदर हावी था कि उसने बुधवार को वहां भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जांच में जुटी पुलिस

एक ही प्रेम कहानी से जुड़ी दो मौतों की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पंचायत में ऐसा क्या हुआ था जिसने युवक को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर किया। इस दोहरी आत्महत्या के बाद दुलियाकरम गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस दर्दनाक अंत से स्तब्ध है।

इसे भी पढ़ेः- सन्न कर देने वाला मामला: 5 दिन तक फ्लैट में महिला का सड़ता रहा शव, परिजन रहे साथ!

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

इसे भी पढ़ेः- बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत

इसे भी पढ़ेः- भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष 

इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

Leave a Comment