मेडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार से बढ़ाया उत्साह
प्रतापपुर (चतरा)। गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही भारतीय संस्कृति से अवगत कराना और उसे उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। प्रतापपुर प्रखंड के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के लगभग आधा दर्जन स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। गायत्री परिवार के सदस्यों रेखा सिन्हा, मंजु श्री, सिम्मी देवी, रानी देवी, राजीव कुमार, शेखर कुमार, हिमांशु, सुरेंद्र यादव, उमेश यादव, अतुल आनंद, मोहित लाल आदि ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कृति और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इसे भी पढ़ेः- रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं
इसे भी पढ़ेः- अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत
इसे भी पढ़ेः- उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
इसे भी पढ़ेः- श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम
इसे भी पढ़ेः- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल






















Total Users : 916205
Total views : 2659758