Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत

On: April 18, 2026 11:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और ‘पीपुल फ्रेंडली’ पुलिस पर जोर

चतरा। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनिमेश नैथानी ने शुक्रवार को चतरा जिले के 33वें पुलिस अधीक्षक के रूप में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसपी सुमित कुमार अग्रवाल से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद नए एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को और अधिक “पीपुल फ्रेंडली” बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस

नए एसपी ने कहा कि एंटी-नेशनल गतिविधियों, एनडीपीएस (नारकोटिक्स) से जुड़े मामलों तथा संगठित अपराध के खिलाफ पहले से चल रही कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी और पुराने आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

नक्सलवाद व तस्करी पर सख्ती, जनता से संवाद पर जोर

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, अफीम तस्करी और संगठित अपराध लंबे समय से जिले के लिए चुनौती रहे हैं। हालांकि इन पर पहले भी प्रभावी कार्रवाई हुई है और अब इसे और सख्ती व बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। एसपी नैथानी ने भरोसा जताया कि आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पुलिस सेवा को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित संवाद और त्वरित कार्रवाई से लोगों का विश्वास और मजबूत किया जाएगा।

वहीं निवर्तमान एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि चतरा पुलिस ने टीम भावना से कई उपलब्धियां हासिल की हैं और नए एसपी के नेतृत्व में विभाग और बेहतर कार्य करेगा। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, एसडीपीओ सदर संदीप सुमन सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। नए एसपी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

इसे भी पढ़ेः- रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

इसे भी पढ़ेः- 6 दिन बाद लापता छात्र सकुशल बरामद, परिवार में लौटी खुशियां

इसे भी पढ़ेः- दिलेश्वर महत्तो ने संभाला उपायुक्त का पदभार, बोले- जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और पारदर्शिता ही प्राथमिकता

इसे भी पढ़ेः- लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कलश यात्राओं सेउमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था में डूबे गांव-गांव

तैलीक साहू महासभा की बैठक में पंचायत कमिटी गठन, संगठन मजबूती पर जोर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट

रेफरल अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण शुरू, किशोरियों को मिलेगा लाभ

संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया जागरूक

भूमि विवाद में मारपीट, बुजुर्ग घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित

रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दंडाधिकारियों के साथ की बैठक, परीक्षा केंद्र ससमय पहुंचने का दिया निर्देश

*बाल विवाह को लेकर एक कार्यशाला आयोजित किया गया*

Leave a Comment