15 लाख का इनामी कमांडर समेत पूरी टीम खत्म, हथियारों का जखीरा बरामद

हजारीबाग (झारखंड)। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू पंचायत के नगडुआ स्थित खपिया जंगल में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन कोतीनीर’ के तहत चलाए गए इस अभियान में चार कुख्यात माओवादी मारे गए, जिनमें एक 15 लाख का इनामी रीजनल कमांडर भी शामिल है।
रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह, आईजी अभियान डॉ. माइकल राज एस., झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे, सीआरपीएफ अधिकारी दीपक भाटी एवं आनंद ने बताया कि मारे गए माओवादियों की पहचान सहदेव महतो (रीजनल कमेटी सदस्य, 15 लाख इनामी), रंजीत गंझू (जोनल कमेटी सदस्य, 10 लाख इनामी), नताशा (सब-जोनल कमेटी सदस्य) और बुधन करमाली (एरिया कमांडर, 1 लाख इनामी) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) का एक सशस्त्र दस्ता खपिया जंगल के कोती झरना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। इसी आधार पर 209 कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही सुरक्षाबल जंगल में पहुंचे, माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में चारों माओवादी ढेर हो गए।
7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक
मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में चार शवों के साथ चार अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए। इनमें दो एके-47 राइफल, एक कोल्ट एआर-15 राइफल और एक इंसास राइफल शामिल हैं। साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई के साथ ही पारसनाथ-लुगूझुमरा, हजारीबाग-चतरा सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय माओवादी दस्ते का पूरी तरह सफाया हो चुका है। यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने शेष माओवादियों से अपील की है कि वे आत्मसमर्पण कर झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं। इस ऑपरेशन को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ेः- दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात
इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम
इसे भी पढ़ेः- ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल
इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका
इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान
इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी






















Total Users : 913451
Total views : 2655940