गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा के तहत शनिवार को पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि सह पंचायत अध्यक्ष बबलू कुमार साव ने की। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी एकता बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को सक्रिय करने पर चर्चा की। इस दौरान सर्वसम्मति से पंचायत स्तरीय कमिटी का गठन किया गया। नवगठित कमिटी में प्रसादी साव को अध्यक्ष, पूरन साव को उपाध्यक्ष, इंद्रदेव साव को सचिव तथा भगवत साव को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की अपील की गई। बैठक में लखन साव, उमा देवी, सरिता देवी, गुड़िया देवी, रूबी देवी, जितनी देवी, बुधनी देवी, मोहन साव, उमेश साव, उदय साव, शंभू साव सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से समाज में एकता और संगठन विस्तार का संदेश दिया गया।
इसे भी पढ़ेः- तेली साहू समाज की प्रखंड समिति गठित, सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़
इसे भी पढ़ेः- रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं
इसे भी पढ़ेः- अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत
इसे भी पढ़ेः- लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित























Total Users : 916245
Total views : 2659823