Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया जागरूक

On: April 18, 2026 11:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयाडीह में चला कृषि विभाग का अभियान, जैविक विकल्प अपनाने की सलाह

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी पंचायत के मायाडीह गांव में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा के निर्देश पर किसानों के बीच संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान बीटीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें किसानों को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि यूरिया एवं डीएपी जैसे रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी में पोषक तत्वों का असंतुलन उत्पन्न हो रहा है, जिससे भूमि की उर्वरता और उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है। किसानों को सलाह दी गई कि वे जैविक विकल्पों जैसे नैनो यूरिया एवं अन्य संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें, ताकि मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनी रहे और फसल उत्पादन में वृद्धि हो सके। कृषि विभाग द्वारा ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती की ओर प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषक मित्र प्रसादी पासवान, नीरज कुमार सहित कई किसान उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ेः- अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत

इसे भी पढ़ेः- दिलेश्वर महत्तो ने संभाला उपायुक्त का पदभार, बोले- जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और पारदर्शिता ही प्राथमिकता

इसे भी पढ़ेः- लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

इसे भी पढ़ेः- रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कलश यात्राओं सेउमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था में डूबे गांव-गांव

तैलीक साहू महासभा की बैठक में पंचायत कमिटी गठन, संगठन मजबूती पर जोर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट

रेफरल अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण शुरू, किशोरियों को मिलेगा लाभ

अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत

भूमि विवाद में मारपीट, बुजुर्ग घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित

रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दंडाधिकारियों के साथ की बैठक, परीक्षा केंद्र ससमय पहुंचने का दिया निर्देश

*बाल विवाह को लेकर एक कार्यशाला आयोजित किया गया*

Leave a Comment