Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

On: April 18, 2026 10:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस

चतरा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने शनिवार को चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री से विधिवत कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगा। उपायुक्त ने पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा कर जहां भी समस्या चिन्हित होगी, वहां 48 घंटे के भीतर चापानल की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में चिकित्सकों की कमी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही हर सप्ताह जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उपायुक्त ने नियमित क्षेत्र भ्रमण कर आमजनों से संवाद स्थापित करने और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने की बात कही। पदभार ग्रहण करने के बाद ही उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित राजस्व शाखा, आपूर्ति शाखा, सामान्य शाखा सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। नए उपायुक्त के पदभार संभालने के साथ ही जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ेः- दिलेश्वर महत्तो ने संभाला उपायुक्त का पदभार, बोले- जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और पारदर्शिता ही प्राथमिकता

इसे भी पढ़ेः- लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

इसे भी पढ़ेः- ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित

लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दंडाधिकारियों के साथ की बैठक, परीक्षा केंद्र ससमय पहुंचने का दिया निर्देश

*बाल विवाह को लेकर एक कार्यशाला आयोजित किया गया*

भंडरा BDO की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण, 21 अप्रैल से पंचायतों में शुरू होगा पेंशन अंकेक्षण

डाक कर्मियों के संगठन को मिला नया नेतृत्व, सर्वसम्मति से चुने गए जनरल सेक्रेटरी

दिलेश्वर महत्तो ने संभाला उपायुक्त का पदभार, बोले- जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और पारदर्शिता ही प्राथमिकता

अक्षय तृतीया 2026: खरीदारी से मिलेगा ‘अक्षय’ फल, सर्राफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर तक सजकर तैयार।

लोहरदगा में बिट्टू उरांव की नई जिम्मेदारी: मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में जिला बैठकों में रखेंगे जनता की बात।

आगामी 20 अप्रैल से ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग T20 क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन

वार्ड नं 16 में नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान

जन-जन तक पहुँचेगी सरकारी योजनाएं”: लोहरदगा के 43वें DC संदीप कुमार मीना की पहली प्राथमिकता

Leave a Comment