सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त वैक्सीन अभियान
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया रेफरल अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. बी.एन. प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टीकाकरण विशेष रूप से 14 वर्ष से अधिक तथा 15 वर्ष 3 माह तक की किशोरियों के लिए संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एचपीवी संक्रमण भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। ऐसे में समय पर टीकाकरण कराना बेहद आवश्यक है। सरकार द्वारा संचालित इस अभियान के तहत पात्र आयु वर्ग की किशोरियों को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। डॉ. प्रसाद ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण कार्यक्रम में अवश्य शामिल कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सुरक्षित एवं मानक प्रक्रिया के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। यह अभियान निर्धारित अवधि तक जारी रहेगा और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लोगों से जागरूक होकर लाभ उठाने की अपील की है।
इसे भी पढ़ेः- रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं
इसे भी पढ़ेः- अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत
इसे भी पढ़ेः- लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान
इसे भी पढ़ेः- लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित






















Total Users : 916205
Total views : 2659758