पदभार ग्रहण करते ही जनकल्याण पर फोकस, ग्रीवांस सिस्टम से समाधान का भरोसा
लोहरदगा (झारखंड)। लोहरदगा जिले में प्रशासनिक नेतृत्व में अहम बदलाव हुआ है। भाप्रसे (झारखंड कैडर 2019) के अधिकारी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को जिले के 43वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने औपचारिक रूप से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। पदभार संभालने के बाद उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि उन्हें लोहरदगा जिले में सेवा का अवसर मिला है, जिसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगी। उन्होंने आगे कहा कि आम जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके और प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो।
वहीं, निवर्तमान उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए जिलेवासियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी से नए उपायुक्त को भी इसी तरह सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। नए उपायुक्त के पदभार ग्रहण के साथ ही लोहरदगा जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ेः- रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं





















Total Users : 916022
Total views : 2659499