Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

On: April 17, 2026 2:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इंकार से इकरार तक—समझाइश के बाद मंदिर में रचाई गई शादी

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसरू गांव में एक प्रेम कहानी का सुखद अंत देखने को मिला, जहां पुलिस की पहल से बिखरता रिश्ता विवाह के बंधन में बदल गया। जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय अनिता कुमारी और सुंडी पासवान निवासी सत्येंद्र उरांव के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों साथ जीवन बिताने का वादा कर चुके थे, लेकिन हाल ही में युवक द्वारा विवाह से इंकार किए जाने पर मामला बिगड़ गया। परेशान अनिता अपनी दादी पान कुंवर देवी के साथ न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंची और लिखित आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई।

इसे भी पढ़ेः- 7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

काफी समझाइश और प्रयास के बाद दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। इसके बाद गुरुवार को ही विवाह का निर्णय लिया गया। थाना प्रशासन की मौजूदगी में खरौंधी स्थित शीतला देवी मंदिर में दोनों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया, जहां वरमाला और सात फेरे के साथ उन्होंने नए जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य, ग्रामीण एवं मंदिर समिति के लोग मौजूद रहे। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि समय रहते हस्तक्षेप से एक विवाद खत्म हुआ और दो परिवारों के बीच संबंध फिर से मजबूत हो गए। विवाह समारोह में पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ेः- दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़ेः- ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment