Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित

On: April 18, 2026 10:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने नगद पुरस्कार देकर सराहा मानवीय पहल

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के जबड़ा से लापता छात्र की बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले टोटो चालक पंकज कुमार को थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने नगद राशि देकर सम्मानित किया। पुलिस ने युवक की इस सराहनीय और मानवीय पहल की खुले तौर पर प्रशंसा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल 2026 को संजय दास ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका 13 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार अचानक लापता हो गया है। मामले में कांड संख्या 48/2026 दर्ज कर पुलिस ने एसओपी के तहत व्यापक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के जंगलों व निर्जन क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया, इनाम की घोषणा की, पोस्टर चिपकाए तथा सीमावर्ती थाना क्षेत्रों और रेलवे स्टेशनों पर भी सूचना प्रसारित की। इसी बीच 12 अप्रैल को जबड़ा निवासी टोटो चालक पंकज कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि लापता बच्चा बिहार के गया जिले के शेरघाटी क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेरघाटी थाना क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि समाज में ऐसे जागरूक नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। पंकज कुमार जैसे लोगों की तत्परता से ही पुलिस को सफलता मिलती है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और युवक की मानवता भरी पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

इसे भी पढ़ेः- 6 दिन बाद लापता छात्र सकुशल बरामद, परिवार में लौटी खुशियां

इसे भी पढ़ेः- दिलेश्वर महत्तो ने संभाला उपायुक्त का पदभार, बोले- जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और पारदर्शिता ही प्राथमिकता

इसे भी पढ़ेः- लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

इसे भी पढ़ेः- रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेड़ियों में जकड़ी मासूम 15 दिन तक भटकती रही, अब जाकर पहुंची संरक्षण में

कलश यात्राओं सेउमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था में डूबे गांव-गांव

तैलीक साहू महासभा की बैठक में पंचायत कमिटी गठन, संगठन मजबूती पर जोर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट

रेफरल अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण शुरू, किशोरियों को मिलेगा लाभ

संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया जागरूक

अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत

भूमि विवाद में मारपीट, बुजुर्ग घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दंडाधिकारियों के साथ की बैठक, परीक्षा केंद्र ससमय पहुंचने का दिया निर्देश

Leave a Comment