Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों में आक्रोश, जांच शुरू—शिक्षा विभाग ने कहा: दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

(बिहार)  कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत मधुरा स्थित उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक शिक्षक पर अपनी ही छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही इस घटना की सूचना ग्रामीणों को मिली, वे विद्यालय परिसर पहुंच गए और शिक्षक के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

घटना के बाद विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यह अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच 

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment