Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ग्राम सभा, विद्यालय को ई-स्मार्ट मॉडल बनाने का प्रस्ताव पारित, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

On: April 11, 2026 11:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस टू की सभी इकाइयों को ई-स्मार्ट मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए

प्रतापपुर (चतरा)। जिला पदाधिकारी के पत्र के अनुपालन में प्रतापपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत टंडवा अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस टू टंडवा परिसर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया रामकेश्वर यादव ने की। ग्राम सभा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील यादव सहित शिक्षकगणकृदिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, संगीता कुमारी, शिव कुमार दास, संजय कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, मोहन कुमार मेहता, मोहम्मद अमी रेयाज तथा सभी वार्ड सदस्य एवं 36 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस टू टंडवा की सभी इकाइयों को ई-स्मार्ट मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए। प्रस्ताव की महत्ता को देखते हुए उपस्थित सभी सदस्यों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यवाही पंजी पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति प्रदान की, जिसे मुखिया द्वारा अनुमोदित किया गया। पारित प्रस्ताव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय को ई-स्मार्ट मॉडल प्राथमिक विद्यालय के रूप में विकसित करना। सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय को ई-स्मार्ट मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना। सरकारी माध्यमिक विद्यालय को ई-स्मार्ट मॉडल माध्यमिक विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना। सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय को ई-स्मार्ट मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना शामिल है। मुखिया रामकेश्वर यादव ने बताया कि ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव को नियमानुसार अग्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना से पंचायत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण तथा तकनीक आधारित शिक्षा सुलभ होगी, जो शासन की डिजिटल शिक्षा नीति के अनुरूप है। धन्यवाद ज्ञापन के साथ ग्राम सभा की कार्यवाही संपन्न की गई।

इसे भी पढ़ेः- सूंडी समाज की बैठक में एकता और अधिकारों पर जोर, संगठन मजबूत करने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

इसे भी पढ़ेः- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- भावुक माहौल में आठवीं के छात्रों को दी गई विदाई, स्नेह, आशीर्वाद और यादों के साथ नई शुरुआत की ओर बढ़े विद्यार्थी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधी रात का खौफनाक सच: मां ने ही ले ली दो मासूमों की जान

रिश्तों का खून: मामा पर भांजी की हत्या का आरोप

मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

गांव में महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की प्रेस वार्ता, महिलाओं को 33ः आरक्षण मिलने पर जताई खुशी

सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

सहायक अध्यापकों का आंदोलन तेज, 18 अप्रैल से आमरण अनशन की तैयारी

रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बाल विवाह मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच तेज, पुलिस कर रही कार्रवाई

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 470 लोगों की जांच

Leave a Comment