Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सूंडी समाज की बैठक में एकता और अधिकारों पर जोर, संगठन मजबूत करने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

On: April 11, 2026 11:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वक्ताओं ने कहा कि “एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है

प्रतापपुर (चतरा)। शनिवार को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजगढ़ परिसर के शौंडिक धर्मशाला में सूंडी (शौण्डिक) समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, अधिकार और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद शौण्डिक ने की, जबकि संचालन गौतम कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक सुरेश प्रसाद साहु एवं सह संयोजक शिवनंदन प्रसाद उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिप सदस्य रीना देवी, उपप्रमुख कविता देवी, पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद, केशो साहु, देवनंदन प्रसाद, गणेश प्रसाद, प्रेम कुमार, माला देवी, बीरेन्द्र प्रसाद, संतोष प्रसाद एवं राजेन्द्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों का पारंपरिक गमछा देकर स्वागत किया गया। बैठक में समाज के लोगों ने एक स्वर में झारखंड में ओबीसी वर्ग के लिए अलग मंत्रालय के गठन, सूंडी समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने तथा समाज के प्रमुख आंदोलनकारी शहीदों-मनिन्द्र नाथ मंडल, डॉ. बी.पी. केशरी, पूर्व सांसद शिव प्रसाद साहु एवं पूर्व मंत्री पुरणचंद साहु को उचित सम्मान देने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि “एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से नहीं लड़ पाएंगे। साथ ही आगामी पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर अपनी भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से भोला प्रसाद को जिला संयोजक, ऋषि कुमार को प्रतापपुर प्रखंड संयोजक, अमित कुमार को सह संयोजक, धर्मेन्द्र गुप्ता को कुंदा प्रखंड संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा सात सदस्यीय संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें विनोद शौण्डिक, नवल प्रसाद, गौतम कुमार, प्रेम कुमार, मनिब प्रसाद, गजेन्द्र प्रसाद एवं गणेश प्रसाद को शामिल किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल गुप्ता, हजारी प्रसाद, अमित कुमार, सोनू कुमार, बीरेन्द्र प्रसाद, प्रदीप साव, धीरज कुमार, टिंकू कुमार, मिंटू कुमार, प्रिंस कुमार, काजल किशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

इसे भी पढ़ेः- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- भावुक माहौल में आठवीं के छात्रों को दी गई विदाई, स्नेह, आशीर्वाद और यादों के साथ नई शुरुआत की ओर बढ़े विद्यार्थी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

गांव में महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की प्रेस वार्ता, महिलाओं को 33ः आरक्षण मिलने पर जताई खुशी

सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

सहायक अध्यापकों का आंदोलन तेज, 18 अप्रैल से आमरण अनशन की तैयारी

रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बाल विवाह मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच तेज, पुलिस कर रही कार्रवाई

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 470 लोगों की जांच

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ब्रम्हर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का ब्लॉक गठन को लेकर दौरा

Leave a Comment