Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रिश्तों का खून: मामा पर भांजी की हत्या का आरोप

On: April 13, 2026 2:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गाजियाबाद में 4 साल की मासूम की मौत से सनसनी, आरोपी फरार

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। गाजियाबाद से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक मामा पर अपनी ही 4 वर्षीय भांजी की हत्या का आरोप लगा है। यह मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र का है। मृत बच्ची की पहचान रहनुमा (4 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शमशाद गार्डन पसौंडा इलाके की रहने वाली थी।पुलिस के अनुसार, आरोपी मामा जमील उर्फ छोटू बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे पर ले गया। आरोप है कि वहीं उसकी हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए शव को शालीमार गार्डन इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे फेंक दिया गया। शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस को बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक कार के नीचे बच्ची का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और महिला टीम ने जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में बच्ची के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह घटना न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर रिश्तों में विश्वास इस कदर कैसे टूट रहा है।

इसे भी पढ़ेः- मानवता शर्मसार: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधी रात का खौफनाक सच: मां ने ही ले ली दो मासूमों की जान

मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

गांव में महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की प्रेस वार्ता, महिलाओं को 33ः आरक्षण मिलने पर जताई खुशी

सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

सहायक अध्यापकों का आंदोलन तेज, 18 अप्रैल से आमरण अनशन की तैयारी

रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बाल विवाह मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच तेज, पुलिस कर रही कार्रवाई

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 470 लोगों की जांच

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Leave a Comment