Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आधी रात का खौफनाक सच: मां ने ही ले ली दो मासूमों की जान

On: April 13, 2026 2:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दिल दहला देने वाली वारदात, खुद भी जान देने की कोशिश

झारसुगुड़ा (ओडिशा)। झारसुगुड़ा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। टंगरपाली गांव में एक मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और इसके बाद खुद की जान लेने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान रंजिता ओराम के रूप में हुई है। शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य सामान्य रूप से भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात रंजिता ने अपने पति को किसी बहाने से घर के बाहर भेज दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

इसके बाद उसने अपनी 10 वर्षीय बेटी जिज्ञाशा ओराम और 5 वर्षीय बेटे विभांशु ओराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रंजिता ने खुद भी धारदार हथियार से अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की। जब पति को शक हुआ तो वह पड़ोसियों के साथ खिड़की तोड़कर अंदर घुसा। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था—दोनों बच्चे मृत अवस्था में पड़े थे और रंजिता गंभीर रूप से घायल थी।

इसे भी पढ़ेः- मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह इलाजरत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इस घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद पूरे गांव में भय और शोक का माहौल है। यह दर्दनाक घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव किस तरह भयानक रूप ले सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ेः- मानवता शर्मसार: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के डीसी: नगर निगम अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, कचरा निष्पादन में लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रेफरल अस्पताल में डिजिटल क्रांति: अब स्कैन एंड शेयर से होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन, मरीजों को लंबी कतारों से मिली मुक्ति

फूटा रैयतों का गुस्सा: आम्रपाली कोल परियोजना के शिवपुर साइडिंग में चक्का जाम, टेंट लगाकर सड़क पर बैठे विस्थापित

मौसम और मान्यता: ग्रामीण क्षेत्रों में ‘नौतपा’ की चर्चा तेज, आचार्य अमित मिश्रा बोले— रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से तप रही धरती, अच्छे मानसून के संकेत

सरकारी राशि का दुरुपयोग: लाखों की लागत से बनी 10 सोलर जलमीनारें खराब, 6 से तो आज तक नहीं टपका एक बूंद पानी!

कुदरत का कहर: तेज आंधी-बारिश के साथ गिरा ठनका, मलबे की तरह गिरी दुधारू भैंस; पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति

जिला स्थापना दिवस: गिद्धौर में 117 और पत्थलगड़ा में 27 झारखंड आंदोलनकारी हुए सम्मानित, शॉल और मोमेंटो पाकर खिले चेहरे

सड़क हादसा: बाइक और साइकिल में सीधी भिड़ंत, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल; हजारीबाग रेफर

जिला स्थापना दिवस: 851 झारखंड आंदोलनकारियों का भव्य सम्मान, सांसद और उपायुक्त रहे मौजूद

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: चतरा समाहरणालय में जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

बालू लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, एक किशोर की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बाल विवाह पर प्रशासन का कड़ा प्रहार; बारात आने के बाद मंडप से दूल्हा हिरासत में, दुल्हन भेजी गई सखी वन स्टॉप सेंटर

Leave a Comment