Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ट्यूशन के लिए निकला छात्र लापता, परिजनों में चिंता

On: April 11, 2026 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, हर पहलू से जांच जारी

हंटरगंज (चतरा)। थाना क्षेत्र के खजूरिया गांव से बुधवार सुबह ट्यूशन के लिए निकला 13 वर्षीय छात्र इंद्रजीत कुमार लापता हो गया है। कई दिनों से लगातार खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों में चिंता और भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार इंद्रजीत 8 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। सहपाठियों ने बताया कि वह रास्ते में उनसे अलग होकर दूसरे रास्ते से घर जाने की बात कहकर चला गया, जिसके बाद से वह लापता है।

13 वर्षीय छात्र लापता, परिवार में मचा हड़कंप…

परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। छात्र के पिता संजय दास ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर प्रशासन से खोजबीन की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही छात्र को सुरक्षित खोज लिया जाएगा। फिलहाल छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ेः- मुर्गी फार्म में देर रात लूट, मजदूरों से मारपीट, 400 से अधिक मुर्गियां, बाइक व सामान लेकर फरार बदमाश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बाल विवाह मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच तेज, पुलिस कर रही कार्रवाई

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 470 लोगों की जांच

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ब्रम्हर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का ब्लॉक गठन को लेकर दौरा

महिला भूमिहार ब्राह्मण समाज का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली

पुष्पा महतो केस में बड़ा एक्शन, थाने के 28 पुलिसकर्मी निलंबित, नई SIT ने सुलझाया मामला

उत्पाद विभाग परीक्षा से पहले बड़ी कार्रवाई, 160 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

​लोहरदगा: बाबा साहब की जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, नगर भवन में सजेगी सांस्कृतिक और ज्ञान की महफ़िल

भारत स्काउट और गाइड में होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : डॉ ताराचंद*

लोहरदगा में परिवहन विभाग का महा-अभियान: चट्टी पिकेट पर एक घंटे में वसूला ₹85,500 जुर्माना, चालकों में हड़कंप!

Leave a Comment