Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

On: April 11, 2026 12:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, प्रवचन व भंडारा का होगा आयोजन

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बरटा गांव में 18 अप्रैल से श्री श्री 1008 श्री माता भगवती दुर्गा जी के नौ दिवसीय यज्ञ एवं शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर पूजा समिति एवं ग्रामीणों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देवी मंडप और यज्ञ पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आयोजन के दौरान भैरव शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी, जबकि मंडप पुरोहित मुन्नीलाल पांडेय इसके विधि-विधान की देखरेख करेंगे। कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल को भव्य कलश (जल) यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 19 अप्रैल से विधि-विधान के साथ माता भगवती की पूजा-अर्चना एवं कथा वाचन का सिलसिला शुरू होगा। वहीं रात्रि में जगतगुरु मधुसूदन आचार्य एवं अनुराधा तिवारी द्वारा प्रवचन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 26 अप्रैल को पूजन, विसर्जन एवं भव्य भंडारा के साथ होगा। इस दौरान कन्या पूजन कर उन्हें भोजन भी कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे। पूरे आयोजन के सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष पिंटू कुमार यादव, सचिव संदीप हिन्दू, कोषाध्यक्ष शंकर दांगी, उपाध्यक्ष टिंकू दांगी एवं वीरेंद्र दांगी सहित सैकड़ों ग्रामीण सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि 

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध करम लकड़ी बोटा से लदा ट्रैक्टर जप्त, माफियाओं में हड़कंप

एसपी आवास के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक कि मौत, चार गंभीर रूप से घायल 

लोहरदगा: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में नागरिकों ने सीखे RTI के गुर, 102 वर्षीय समाजसेवी सम्मानित

करोड़ों Android यूजर्स के लिए हाई अलर्ट: आपके फोन में है सेंधमारी का बड़ा खतरा, भारत सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी!

इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

हंता वायरस का खौफ: स्पेन के पास क्रूज पर फैला संक्रमण, दो भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर नीदरलैंड भेजा गया!

दिनदहाड़े फायरिंग: BJYM नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां, पीठ में लगी दो गोली; आरोपी गिरफ्तार!

करोड़ों का सट्टा गैंग: टीचर बनना चाहती थी MA-B.Ed पास यशस्वी, शादीशुदा सिपाही ने प्रेमजाल में फंसाकर बना दिया सट्टेबाज!

15 दिन बाद दूर हुआ गोरीया मुहल्ले का अंधेरा, मुखिया अशोक भुईयां की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर!

बच्चों की प्रस्तुति देख छलक उठीं माताओं की आंखें, DAV शिक्षादीप स्कूल में भव्यता के साथ मना ‘मातृ दिवस’!

रांची से बड़ी खबर: कोकर से 1.5 साल की मासूम अदिति रहस्यमय तरीके से लापता, रो-रोकर परिवार का बुरा हाल; मदद की अपील!

हजारीबाग के नए SP अमन कुमार ने ऐतिहासिक मां भद्रकाली दरबार में टेका मत्था, सपरिवार की पूजा-अर्चना!

Leave a Comment