Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुष्पा महतो केस में बड़ा एक्शन, थाने के 28 पुलिसकर्मी निलंबित, नई SIT ने सुलझाया मामला

On: April 12, 2026 11:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जांच में लापरवाही और आरोपी को बचाने के आरोप, 10 सब-इंस्पेक्टर, 5 सहायक अवर निरीक्षक, 2 हवलदार और 11 सिपाही शामिल

बोकारो (झारखंड)। बोकारो जिले में चर्चित पुष्पा महतो अपहरण और हत्या मामले में पुलिस विभाग के अंदर बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी हरविंदर सिंह ने पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन समेत थाने में पदस्थापित कुल 28 अधिकारियों और कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मियों में 10 सब-इंस्पेक्टर, 5 सहायक अवर निरीक्षक, 2 हवलदार और 11 सिपाही शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, पुष्पा महतो के लापता होने की सूचना उसकी मां ने 24 जुलाई 2025 को दी थी, लेकिन प्राथमिकी 10 दिन बाद 4 अगस्त को दर्ज की गई। इस देरी और जांच में गंभीर लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि प्रारंभ में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी जांच में अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकी। समीक्षा में सामने आया कि जांच के दौरान कई निर्देशों का पालन नहीं किया गया और ऐसे संकेत मिले कि कार्रवाई से आरोपी को लाभ पहुंच सकता था।

इसे भी पढ़ेः- उत्पाद विभाग परीक्षा से पहले बड़ी कार्रवाई, 160 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

इसके बाद सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में नई एसआईटी गठित की गई, जिसने महज एक दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर जंगल से हड्डियां, बाल और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिनेश कुमार महतो और मृतका के बीच प्रेम संबंध था। शादी के दबाव से परेशान होकर आरोपी ने युवती को बहाने से बुलाकर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपा दिया।

गंभीर बात यह भी सामने आई है कि थाने में गोपनीयता बनाए रखने में चूक हुई, साथ ही आरोपी को बचाने के लिए रुपये के लेनदेन और उसके साथ थाना परिसर में पार्टी करने जैसी शिकायतें भी मिली हैं। यह मामला झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की गई थी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ेः-9 महीने बाद गुमशुदगी और हत्या का खुलासा, प्रेमी निकला आरोपी  नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, मृत नवजात लेकर थाने पहुंची किशोरी

इसे भी पढ़ेः- मुर्गी फार्म में देर रात लूट, मजदूरों से मारपीट, 400 से अधिक मुर्गियां, बाइक व सामान लेकर फरार बदमाश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली

उत्पाद विभाग परीक्षा से पहले बड़ी कार्रवाई, 160 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

​लोहरदगा: बाबा साहब की जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, नगर भवन में सजेगी सांस्कृतिक और ज्ञान की महफ़िल

भारत स्काउट और गाइड में होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : डॉ ताराचंद*

लोहरदगा में परिवहन विभाग का महा-अभियान: चट्टी पिकेट पर एक घंटे में वसूला ₹85,500 जुर्माना, चालकों में हड़कंप!

लोहरदगा के निजी स्कूलों की ‘फीस लूट’ के खिलाफ फूटा गुस्सा; जिप उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

नवविवाहिता से गंभीर अपराध का आरोप, सुहागरात की घटना पर रिपोर्ट तलब

‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

9 महीने बाद गुमशुदगी और हत्या का खुलासा, प्रेमी निकला आरोपी

स्कूल रूआर 2026 को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर

ग्राम सभा, विद्यालय को ई-स्मार्ट मॉडल बनाने का प्रस्ताव पारित, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सूंडी समाज की बैठक में एकता और अधिकारों पर जोर, संगठन मजबूत करने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

Leave a Comment