Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारत स्काउट और गाइड में होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : डॉ ताराचंद*

On: April 12, 2026 9:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*लोहरदगा।*भारत स्काउट गाइड की जिला कमेटी की बैठक आज लोहरदगा स्थित समाहरणालय सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कुमार ताराचंद ने की। 

 

इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन ने भारत स्काउट और गाइड की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

 

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम हैं। इसके जरिए बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है, जो उन्हें उनके भविष्य के लिए तैयार करती है।

उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि यदि अधिक से अधिक जनजातीय बच्चे इस संगठन से जुड़ते हैं, तो उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके माध्यम से वे देश की विविधता को समझ सकेंगे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत कर पाएंगे।

उपायुक्त ने शिक्षकों के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल सके। जिला स्तर पर बेसिक प्रशिक्षण कोर्स कराने की बात कही। इन्होंने कहा की शिक्षक और बच्चों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिवार्य रूप से चलता रहे। और इसके प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभागीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने भारत स्काउट और गाइड को हरसंभव सहयोग कर बच्चों के भविष्य के निर्धारण में सहयोग प्रदान करने का कार्य करें। टीम वर्क बड़ा महत्वपूर्ण होता है।

मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा ने कहा कि स्काउट गाइड की टीम का सहयोग विभिन्न चुनाव में भी लिया जा चुका है तथा हर विपरीत परिस्थिति में स्काउट गाइड के सदस्यों ने अपनी सेवा देकर लोगों का सहयोग करते रहे हैं l उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड सेवा भावना को आगे बढ़ता है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इससे जुड़ने की आवश्यकता है अभी तक ऑफिसर्स इससे जुड़ नहीं पाते थे परंतु आने वाले समय में पदाधिकारी भी से जुड़ेंगे।

वही जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार ने प्रत्येक विद्यालय स्तर पर स्काउटिंग की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया तथा भारत स्काउट गाइड की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर एक कार्यालय उपलब्ध करने की दिशा में पहल करने की बात कही।

 

बैठक में जिला समिति के कोषाध्यक्ष मुमताज अहमद, जिला ट्रेनर पुष्पा सहित जिले के विभिन्न मध्य उच्च तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक , पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही तथा स्काउट गाइड कार्यक्रमों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा: बाबा साहब की जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, नगर भवन में सजेगी सांस्कृतिक और ज्ञान की महफ़िल

लोहरदगा में परिवहन विभाग का महा-अभियान: चट्टी पिकेट पर एक घंटे में वसूला ₹85,500 जुर्माना, चालकों में हड़कंप!

लोहरदगा के निजी स्कूलों की ‘फीस लूट’ के खिलाफ फूटा गुस्सा; जिप उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

नवविवाहिता से गंभीर अपराध का आरोप, सुहागरात की घटना पर रिपोर्ट तलब

‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

9 महीने बाद गुमशुदगी और हत्या का खुलासा, प्रेमी निकला आरोपी

स्कूल रूआर 2026 को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर

ग्राम सभा, विद्यालय को ई-स्मार्ट मॉडल बनाने का प्रस्ताव पारित, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सूंडी समाज की बैठक में एकता और अधिकारों पर जोर, संगठन मजबूत करने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

भावुक माहौल में आठवीं के छात्रों को दी गई विदाई, स्नेह, आशीर्वाद और यादों के साथ नई शुरुआत की ओर बढ़े विद्यार्थी

अंचल में राजस्व कार्यों की स्थिति चिंताजनक, दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित, ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी

वाहन जांच में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन अपराधी गिरफ्तार

Leave a Comment