संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की छापेमारी
रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की लिखित परीक्षा से पहले पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 160 लोगों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग उत्पाद विभाग की परीक्षा देने के लिए तमाड़ पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल छापेमारी कर सभी को हिरासत में ले लिया गया।
इसे भी पढ़ेः- ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार
फिलहाल सभी लोगों को थाना परिसर में रखकर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं परीक्षा में गड़बड़ी या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की साजिश तो नहीं रची जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है, वहीं अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ेः-9 महीने बाद गुमशुदगी और हत्या का खुलासा, प्रेमी निकला आरोपी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, मृत नवजात लेकर थाने पहुंची किशोरी
इसे भी पढ़ेः- मुर्गी फार्म में देर रात लूट, मजदूरों से मारपीट, 400 से अधिक मुर्गियां, बाइक व सामान लेकर फरार बदमाश





















Total Users : 902777
Total views : 2640766