बाइक की टक्कर से तीन घायल, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के चतरा-चौपारण मुख्य सड़क पर पांडेयमहुआ और इंदु फ्यूल पेट्रोल पंप के बीच शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान गिद्धौर उपरटोला निवासी सचिन कुमार 27 वर्ष, पिता दयाशंकर दांगी के रूप में हुई है। वह सदर थाना क्षेत्र के टीकर उपस्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर कार्यरत थे।
बताया जाता है कि सचिन इंदु फ्यूल स्टेशन से अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मपुर की ओर से आ रही अपाची बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सचिन की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना में घायल अन्य दो युवक सिंदुआरी गांव निवासी नसीब भुइंया पिता बूटा भुइंया और आनंद भुइंया पिता गुडन भुइंया हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गई। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज
इसे भी पढ़ेः- बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
इसे भी पढ़ेः- ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार























Total Users : 906138
Total views : 2645521