Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राशन दुकानदारों की बैठक, समय पर वितरण के सख्त निर्देश

On: April 14, 2026 12:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खाद्य सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी

भंडरा (लोहरदगा)। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार को जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सज्जन कुमार ने की, जिसमें खाद्य सुरक्षा योजनाओं के सुचारू संचालन एवं कार्डधारियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी राशन दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गोदाम से खाद्यान्न का उठाव समय पर सुनिश्चित करें, ताकि लाभुकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक माह कार्डधारियों के बीच शत-प्रतिशत राशन वितरण अनिवार्य रूप से किया जाए। पारदर्शिता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार ई-पॉश मशीन के माध्यम से ही राशन वितरण करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी दुकानदार द्वारा राशन में कटौती या कार्डधारियों से अवैध वसूली की शिकायत मिलती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

इसके अलावा दुकानदारों को अपने-अपने केंद्रों पर सूचना पट्ट (डिस्प्ले बोर्ड) अद्यतन रखने एवं स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित दुकानदारों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर भुवन लाल, सच्चिदानंद गुप्ता, लाल राम, सागर महतो, अख्तर अंसारी, राजबाला अग्रवाल, चंद्र किशोर मिश्रा, ज्ञानती साहू सहित कई राशन डीलर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ेः- जिले में ‘पंचायत कर गोइठ’ का 30वां संस्करण आयोजित

इसे भी पढ़ेः- अंचल में राजस्व कार्यों की स्थिति चिंताजनक, दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित, ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- जिले में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित 

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुष्कर में 43 दिवसीय शत गायत्री महायज्ञ अपने अंतिम चरण में, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

जिले में ‘पंचायत कर गोइठ’ का 30वां संस्करण आयोजित

जिले में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 2.96 लाख छीने

खेत में काम के दौरान वृद्ध की मौत, गांव में शोक

दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक गंभीर रूप से घायल

थाने की दहलीज से मंदिर के मंडप तक: प्यार की जीत, तनाव बदला खुशियों में

6 दिन बाद लापता छात्र सकुशल बरामद, परिवार में लौटी खुशियां,

शिक्षा के मंदिर तक पहुँचेंगे जिले के सभी बच्चे, गिद्धौर और कान्हाचट्टी में ‘स्कूल रूआर-2026’ का शंखनाद

जागरूकता मिशन की बैठक में हंगामा, महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप

Leave a Comment