पुलिस और पंचायत ने मिलकर कराई प्रेमी युगल की शादी
हंटरगंज (चतरा), न्यूज स्केल : कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन हंटरगंज में एक ऐसी जोड़ी चर्चा में है जिसकी शादी थाने की दहलीज से शुरू होकर शिव मंदिर के मंडप में संपन्न हुई। करीब दो साल के प्यार और शादी के ऐन वक्त पर आए ‘यू-टर्न’ के बाद उपजा तनाव उस समय खुशियों में बदल गया, जब बुजुर्गों की सूझबूझ और खाकी के हस्तक्षेप ने प्रेमी युगल को हमेशा के लिए एक कर दिया।
प्यार, इंकार और फिर थाने की रफ़्तार
पूरा मामला हंटरगंज थाना क्षेत्र के ब्लूरी और डाहा गांव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, ब्लूरी गांव के युवक और डाहा गांव की युवती के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों ने रजामंदी दी और शादी की तारीख 22 अप्रैल 2026 तय कर दी गई। घर में शहनाइयों की गूंज और तैयारियों का दौर शुरू ही हुआ था कि अचानक दूल्हे ने शादी से कदम पीछे खींच लिए।
पंचायत की बिसात और पुलिस का साया
शादी से इंकार की खबर मिलते ही लड़की पक्ष हंटरगंज थाने पहुँच गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाना परिसर में ही ग्रामीणों और बुजुर्गों की मौजूदगी में एक पंचायत बैठी। काफी देर तक चली चर्चा और आपसी तालमेल के बाद यह निर्णय लिया गया कि तय तिथि का इंतजार करने के बजाय विवाह तुरंत संपन्न कराया जाए।
शिव मंदिर में सादगी से थामे एक-दूसरे के हाथ
रविवार देर शाम हंटरगंज स्थित शिव मंदिर में इस अनोखे विवाह का गवाह पूरा गांव बना। बिना किसी बैंड-बाजे, रस्म-रिवाज या तामझाम के, दोनों ने बेहद सादगीपूर्ण तरीके से एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान मौजूद लोगों ने अपनी दुआओं के साथ इस पल को मोबाइल कैमरों में भी कैद किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।युवक ने भी सबके सामने स्वीकार किया कि उसने यह विवाह अपनी मर्जी से किया है। अब क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि अगर इरादे नेक हों और समाज का साथ मिले, तो कड़वाहट को भी खुशियों में बदला जा सकता है।
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त
इसे भी पढ़ेः- अंचल में राजस्व कार्यों की स्थिति चिंताजनक, दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित, ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार





















Total Users : 907093
Total views : 2646874