Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिले में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

On: April 13, 2026 11:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

15 से 30 अप्रैल तक चलेगा ‘बैक टू स्कूल’ अभियान, ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

लोहरदगा (झारखंड)। लोहरदगा जिले में झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर पर ‘स्कूल रूआर 2026 – बैक टू स्कूल’ अभियान को सफल बनाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड सभागार में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा से वंचित एवं ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुर गौरी शंकर शर्मा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) राजीव रंजन, जोरी पंचायत के मुखिया एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए सीआरपी कुजरा के जीतेंद्र मित्तल ने बताया कि यह अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विद्यालय स्तर पर संचालित किया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में प्रतिदिन विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, साथ ही सभी गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पीपीटी प्रोजेक्टर के माध्यम से अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन ने ‘स्कूल रूआर 2026’ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः नामांकन के लिए प्रेरित करना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। इसके तहत शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी घर-घर जाकर बच्चों की स्थिति का आकलन करेंगे और उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा की निरंतरता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख एवं अन्य सरकारी भागीदारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए उन्हें भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष ठाकुर गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि समाज और बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथों में होता है। साथ ही उन्होंने जनगणना 2026 एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान की शपथ दिलाई गई। इस कार्यशाला में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, एमआईएस कर्मी, सिनी टाटा ट्रस्ट एवं पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह अभियान लोहरदगा जिले में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ेः- उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राशन दुकानदारों की बैठक, समय पर वितरण के सख्त निर्देश

जिले में ‘पंचायत कर गोइठ’ का 30वां संस्करण आयोजित

मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 2.96 लाख छीने

खेत में काम के दौरान वृद्ध की मौत, गांव में शोक

दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक गंभीर रूप से घायल

थाने की दहलीज से मंदिर के मंडप तक: प्यार की जीत, तनाव बदला खुशियों में

6 दिन बाद लापता छात्र सकुशल बरामद, परिवार में लौटी खुशियां,

शिक्षा के मंदिर तक पहुँचेंगे जिले के सभी बच्चे, गिद्धौर और कान्हाचट्टी में ‘स्कूल रूआर-2026’ का शंखनाद

जागरूकता मिशन की बैठक में हंगामा, महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप

* सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय श्री संकट मोचन मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न

Leave a Comment