पिस्टल के बल पर वारदात, अपराधी फरार, जांच में जुटी पुलिस
चतरा। सदर थाना क्षेत्र के मर्दनपुर के पास सोमवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। तीन बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर एक सीएसपी संचालक से 2 लाख 96 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हसोत गांव निवासी सीएसपी संचालक अरविंद कुमार सोमवार सुबह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तपेज शाखा एवं एटीएम से राशि निकालकर अपने केंद्र मोकतमा जा रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा किया। मर्दनपुर के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने घेर लिया और पिस्टल तानकर रुपये से भरा बैग छीन लिया। लुटेरे रुपये के साथ मोबाइल भी लेकर भागे, हालांकि कुछ दूरी पर मोबाइल सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़ित ने बदमाशों की पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़ित द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इस घटना के बाद बैंक से नकदी लेकर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
इसे भी पढ़ेः- उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त
इसे भी पढ़ेः- थाने की दहलीज से मंदिर के मंडप तक: प्यार की जीत, तनाव बदला खुशियों में
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- शिक्षा के मंदिर तक पहुँचेंगे जिले के सभी बच्चे, गिद्धौर और कान्हाचट्टी में ‘स्कूल रूआर-2026’ का शंखनाद
इसे भी पढ़ेः- सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार





















Total Users : 906032
Total views : 2645381