Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

6 दिन बाद लापता छात्र सकुशल बरामद, परिवार में लौटी खुशियां,

On: April 13, 2026 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस की बड़ी सफलता, गया के शेरघाटी से मिला बच्चा

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्यूशन से लौटने के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय छात्र इंद्रजीत कुमार को महज 6 दिनों के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है। छात्र को बिहार के गया जिले के शेरघाटी क्षेत्र से बरामद किया गया। ज्ञात हो कि 8 अप्रैल की सुबह खजूरिया गांव निवासी संजय दास का पुत्र इंद्रजीत कुमार ट्यूशन से लौटते समय जजलों के पास से लापता हो गया था। घटना के बाद से परिजनों में गहरा दुख और चिंता का माहौल था। सोमवार को छात्र की सकुशल बरामदगी के साथ ही परिवार में खुशियां लौट आईं। जहां कुछ दिन पहले घर में मातम जैसा माहौल था, वहीं अब खुशी का माहौल है। मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और पिता के चेहरे पर लंबे समय बाद सुकून दिखाई दिया। इस सफलता के बाद न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव और प्रखंड क्षेत्र में राहत और उत्साह का माहौल है। परिजनों ने हंटरगंज थाना पुलिस और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने पूरी लगन और मेहनत से बच्चे को खोज निकाला। यह बरामदगी केवल एक मामले की सफलता नहीं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच भरोसे की जीत के रूप में देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ेः- उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त

इसे भी पढ़ेः- अंचल में राजस्व कार्यों की स्थिति चिंताजनक, दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित, ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित 

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुष्कर में 43 दिवसीय शत गायत्री महायज्ञ अपने अंतिम चरण में, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

राशन दुकानदारों की बैठक, समय पर वितरण के सख्त निर्देश

जिले में ‘पंचायत कर गोइठ’ का 30वां संस्करण आयोजित

जिले में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 2.96 लाख छीने

खेत में काम के दौरान वृद्ध की मौत, गांव में शोक

दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक गंभीर रूप से घायल

थाने की दहलीज से मंदिर के मंडप तक: प्यार की जीत, तनाव बदला खुशियों में, देखें VDEO…

शिक्षा के मंदिर तक पहुँचेंगे जिले के सभी बच्चे, गिद्धौर और कान्हाचट्टी में ‘स्कूल रूआर-2026’ का शंखनाद

जागरूकता मिशन की बैठक में हंगामा, महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप

Leave a Comment