Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

On: April 13, 2026 11:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्टेशन पर चली रात भर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मजदूरी के लिए लातूर ले जाने की थी तैयारी

कटनी (मध्य प्रदेश) : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बिहार से जुड़े एक विशाल मानव तस्करी नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। पटना-पूर्णा एक्सप्रेस से 163 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें बिहार के अररिया और आसपास के इलाकों से अवैध तरीके से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।

कोच में ठूंस-ठूंस कर भरे थे मासूम

आरपीएफ कटनी के निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार रात से शुरू हुआ यह सर्च ऑपरेशन रविवार तड़के तक चला। जब सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन के कोचों की तलाशी ली, तो दृश्य भयावह था। महज 6 से 13 साल की उम्र के बच्चों को डिब्बों में ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। कई बच्चे डरे-सहमे रो रहे थे, जिन्हें यह तक नहीं पता था कि आखिर उनका घर कहाँ छूट गया।

मजदूरी के लिए लातूर ले जाने की थी तैयारी

प्रारंभिक जांच में तस्करों के खौफनाक मंसूबों का पता चला है: बच्चों को महाराष्ट्र के लातूर ले जाया जा रहा था। आशंका है कि इन मासूमों से वहां बंधुआ मजदूरी या अन्य गैरकानूनी काम कराए जाने की योजना थी। बच्चों के साथ मौजूद किसी भी व्यक्ति के पास न तो कोई पहचान पत्र था और न ही बच्चों के माता-पिता की सहमति का कोई कागज़।

8 तस्कर गिरफ्तार, बिहार से जड़े हैं तार

पुलिस ने मौके से 8 तस्करों को दबोच लिया है, जो सभी बिहार के ही रहने वाले हैं। इन पर मानव तस्करी (Human Trafficking) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में इस गिरोह के तार और कहाँ-कहाँ फैले हुए हैं।

सुरक्षित हैं बच्चे, परिजनों की तलाश जारी

बचाए गए सभी 163 बच्चों को फिलहाल सुरक्षित शेल्टर होम में रखा गया है। प्रशासन की ओर से उनके खाने-पीने और काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बिहार प्रशासन के सहयोग से उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिशें भी तेज कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़ेः- रिश्तों का खून, ममेरे भाई ने बहन को टांगी से उतारा मौत के घाट

इसे भी पढ़ेः- आधी रात का खौफनाक सच: मां ने ही ले ली दो मासूमों की जान

इसे भी पढ़ेः- मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

Leave a Comment