Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिले में ‘पंचायत कर गोइठ’ का 30वां संस्करण आयोजित

On: April 13, 2026 11:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली-पानी व सामाजिक कुरीतियों पर दिए सख्त निर्देश

लोहरदगा (झारखंड)। लोहरदगा जिले में उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में “पंचायत कर गोइठ” कार्यक्रम का 30वां संस्करण आयोजित किया गया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले भर के मुखियाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर विभिन्न जनहित योजनाओं एवं समस्याओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन का आधार उसका स्वास्थ्य और शिक्षा है। इसके लिए जरूरी है कि सभी पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हों। उन्होंने मुखियाओं को निर्देश दिया कि वे स्वयं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन मिले, साथ ही प्रतिदिन अंडा भी दिया जाए।

उन्होंने बताया कि जिले में “स्कूल रूआर-2026” अभियान चल रहा है, जिसके तहत गांव और पंचायत स्तर पर छूटे हुए बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालयों में कराया जाएगा। बैठक के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को खराब एवं जले हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने का निर्देश दिया। वहीं, पीएचईडी विभाग को खराब चापाकलों की मरम्मत करने तथा छूटे हुए चापाकलों को भी ठीक कराने के निर्देश दिए गए। कृषि क्षेत्र को लेकर उपायुक्त ने कहा कि खरीफ फसल के लिए बेहतर योजना बनाएं और संबंधित लैम्प्स/पैक्स के साथ बैठक कर किसानों की जरूरत के अनुसार बीज का चयन करें। इच्छुक समितियां इसके लिए प्रस्ताव भी दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

सामाजिक मुद्दों पर भी उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिले में बाल विवाह की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने की अपील की गई। सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, विशेषकर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य पहनें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बार-बार नियम तोड़ने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

स्वास्थ्य सेवाओं के तहत उपायुक्त ने बताया कि जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बना है, उनके लिए जल्द ही विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। वहीं, “हर घर जल नल योजना” जहां अधूरी है, वहां फंड उपलब्ध होते ही उसे पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, डीएसपी समीर तिर्की सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत सचिव एवं ग्रामीण भी जुड़े।

इसे भी पढ़ेः- जिले में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राशन दुकानदारों की बैठक, समय पर वितरण के सख्त निर्देश

जिले में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 2.96 लाख छीने

खेत में काम के दौरान वृद्ध की मौत, गांव में शोक

दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक गंभीर रूप से घायल

थाने की दहलीज से मंदिर के मंडप तक: प्यार की जीत, तनाव बदला खुशियों में

6 दिन बाद लापता छात्र सकुशल बरामद, परिवार में लौटी खुशियां,

शिक्षा के मंदिर तक पहुँचेंगे जिले के सभी बच्चे, गिद्धौर और कान्हाचट्टी में ‘स्कूल रूआर-2026’ का शंखनाद

जागरूकता मिशन की बैठक में हंगामा, महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप

* सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय श्री संकट मोचन मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न

Leave a Comment