“द काजल केक शॉप” में लगभग 4 लाख का सामान जलकर राख
हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा बाजार स्थित “द काजल केक शॉप” में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। इस घटना में दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक विपिन कुमार पिता– बिंदु पासवान, निवासी– चटकपुर, मंझौली थाना डुमरिया, जिला गया, बिहार ने बताया कि वह रविवार रात करीब 8:30 बजे रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। सोमवार सुबह मकान मालिक सिकंदर यादव ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि दुकान भीषण आग की चपेट में है। ताला खोलकर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। आग से डीप फ्रीजर, मिक्सर मशीन, स्टेबलाइजर और केक बनाने के अन्य उपकरण सहित करीब 4 लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। घटना की जानकारी हंटरगंज थाना को लिखित आवेदन के माध्यम से दे दी गई है। पीड़ित ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वह इस संकट से उबरकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। इस घटना से बाजार क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है और लोग विद्युत सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की बात कह रहे हैं।
इसे भी पढ़ेः- उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त
इसे भी पढ़ेः- अंचल में राजस्व कार्यों की स्थिति चिंताजनक, दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित, ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार




















Total Users : 906044
Total views : 2645399