प्रखंड स्तरीय कार्यशाला में शत-प्रतिशत नामांकन का लिया संकल्प; जन प्रतिनिधि और शिक्षक मिलकर चलाएंगे घर-घर अभियान
चतरा (न्यूज स्केल): चतरा जिले के विभिन्न प्रखंडों में ‘स्कूल रूआर-2026’ अभियान को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को गिद्धौर और कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर शिक्षा की पहुँच हर बच्चे तक सुनिश्चित करने का खाका खींचा गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल से बाहर रह गए (आउट ऑफ स्कूल) बच्चों, प्रवासी बच्चों और दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है।
गिद्धौर में स्कूल रूआर 2026 को लेकर प्रखंडस्तरीय कार्यशाला आयोजित, शत-प्रतिशत नामांकन व अभियान सफल बनाने पर जोर
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में स्कूल रूआर 2026 अभियान को लेकर प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख, बीडीओ एवं बीईईओ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों को अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि वंचित एवं स्कूल से बाहर रह गए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जनप्रतिनिधि भी विद्यालय पोषक क्षेत्र में जाकर अभिभावकों से मिलकर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। बीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे अभिभावकों और बच्चों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं जैसे किताब, पोशाक, छात्रवृत्ति आदि के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में बीईईओ, सीआरपी एवं अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नामांकन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया। कार्यशाला में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
कान्हाचट्टी में स्कूल रूआर 2026 को लेकर कार्यशाला आयोजित, शत-प्रतिशत नामांकन व गुणवत्ता शिक्षा पर दिया गया जोर
कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के बीआरसी सभागार में स्कूल रूआर 2026 अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश के निर्देश में संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, प्रमुख इंदु कुमारी, मदगड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया कुमारी एवं राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अतिथियों का तालियों से स्वागत किया। कार्यशाला में बीपीओ सूरज उरांव एवं बीआरसी पंकज पाठक ने शिक्षकों को “रूआरदृ2026” अभियान के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें, प्रवासी एवं अप्रवासी बच्चों को विद्यालय से जोड़ें, आंगनबाड़ी से बच्चों का नामांकन करें, विद्यालय स्तर पर विशेष कार्यक्रम एवं पोषणयुक्त भोजन का आयोजन करें, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर विशेष ध्यान दें। मुख्य अतिथि ब्रजकिशोर तिवारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं को सफल बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, विशेषकर दिव्यांग बच्चों का भी नामांकन सुनिश्चित किया जाए। प्रमुख इंदु कुमारी ने शिक्षकों से अपील की कि वे घर-घर जाकर नामांकन अभियान चलाएं। वहीं मुखिया सुप्रिया कुमारी एवं विकास कुमार सिंह ने भी सभी शिक्षकों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं सभी विद्यालयों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ेः- उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त
इसे भी पढ़ेः- अंचल में राजस्व कार्यों की स्थिति चिंताजनक, दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित, ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार




















Total Users : 906004
Total views : 2645344