Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

यक्ष्मा मुक्त अभियान को लेकर मगध-संघमित्रा परियोजना प्रबंधन ने लगाया जागरूकता शिविर, 56 लोगों ने कराये जांच

On: March 23, 2026 11:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

टंडवा (चतरा ) मगध – संघमित्रा परियोजना प्रबंधन द्वारा सोमवार को सराढू गाँव में टीबी मुक्त अभियान के लक्ष्य को साकार करने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मार्च से 24 मार्च तक पूरे क्षेत्र में विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे। शिविर के दौरान कुल 56 लाभार्थियों ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिए गए चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के बीच टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना और संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर सही इलाज उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को टीबी के प्रमुख लक्षणों, इससे बचाव के उपायों और नियमित उपचार के महत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे टीबी के किसी भी संभाव्य लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी केंद्र में बलगम की जांच के बाद दवा प्राप्त करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि नियमित दवा का सेवन और सही जानकारी ही टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने की असली कुंजी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टंडवा: आम्रपाली कोल परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनियों NCC और वेरिएंट की मनमानी; बाहरी लोगों को रोजगार देने के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त रवि आनंद को सौंपा ज्ञापन

डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों के प्रतिभा निखारने हेतु समर कैंप का आयोजन

अवैध मिट्टी उत्खनन के बड़े खेल का खुलासा, प्रशासनिक जांच में कई गड़बड़ियों के संकेत, रिपोर्ट जाएगी वरीय अधिकारियों को

सीआईएसएफ द्वारा एनटीपीसी में कार्यक्रम आयोजित कर अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

ऑटो खुदरा क्षेत्र में पहली तिमाही में दिखेगी रफ्तार, डीलरों को वृद्धि की उम्मीद, शादी का सीजन

सीएसआर मद से स्थापित लैब का जीएम ने किया उद्घाटन

नीम चौक में महाकाल वस्त्रालय का हुआ उद्घाटन लोगों में हर्ष

एक जनवरी से बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन होगा अनिश्चितकाल के लिए ठप्प

आम्रपाली- चंद्रगुप्त परियोजना में 68 वां वार्षिक सुरक्षा सप्ताह के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन

108 एंबुलेंस को धक्का देकर किया गया स्टार्ट, वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण को लेकर उरदा में हुई आमसभा। दी गई आबादी क्षेत्र से बाहर निर्माण की सहमति

एनटीपीसी के 51 वें स्थापना दिवस के मौके पर परियोजना परिसर टंडवा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Leave a Comment