नीम चौक में महाकाल वस्त्रालय का हुआ उद्घाटन लोगों में हर्ष
मयूरहंड (चतरा) प्रखंड क्षेत्र के ढोढी मंधनिया नीम चौक में रविवार को महाकाल वस्त्रालय का उद्घाटन किया गया।वस्त्रालय का उद्घाटन पूर्व यशवंत पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोंचार से विधिवत पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात संचालक पप्पू दांगी के माता-पिता ने विधिवत फिता काटकर दुकान का उद्घाटन किया।गांव में वस्त्रालय खुलने से आम लोगों को काफी फायदा होगा।अब लोगों को सांडी व अन्य जरुरत के कपड़े की खरीदारी करने के लिए शहर एवं अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा।इस अवसर पर उपस्थित मुखिया रामनाथ यादव ने कहा कि इस तरह की परिधान गांव में खुलने से लोगों को सुविधाएं उपलब्ध होगी।साथ ही लोगों को समय के साथ आर्थिक बचत होगी।संचालक पप्पू दांगी ने बताया कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर समान उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हमारे यहां शादी विवाह से लेकर अन्य परिधानों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ताकि ग्राहकों को कम दाम से लेकर उच्च दाम की खरीदारी के लिए बाहर जाना नहीं पड़े।इस मौके पर जीप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,पंसस प्रतिनिधि सुरजीत कुमार, मंझगांवा उप मुखिया उपेंद्र दांगी,सर्जन दांगी, रामपरुष दांगी, नरसिंह दांगी, योगेन्द्र सिंह,बिरेन्द्र दांगी, सकलदेव दांगी,कारू सिंह, परमानन्द दांगी के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।






















Total Users : 1025537
Total views : 2807294