Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों के प्रतिभा निखारने हेतु समर कैंप का आयोजन

On: May 17, 2026 3:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा(चतरा ) डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, टंडवा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप रविवार को तीसरे दिन बच्चों के असीम उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रविवार को प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने एरोबिक योग के महत्वों को विस्तार से बताया तथा विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिये। उन्होंने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना एवं उन्हें रचनात्मक मंच प्रदान करना है। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। रोजगारोन्मुख शिक्षा की दिशा में यह समर कैंप महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कुशल प्रशिक्षकों द्वारा एरोबिक योग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, खो- खो, कबड्डी, क्रिकेट, एथेलेटिक्स,कला एवं शिल्प, योग, नृत्य, संगीत, खेलकूद, पेंटिंग, विज्ञान प्रयोग, भाषण कला तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित ज्ञान विद्यार्थियों को दिये गये। बताया गया कि समर कैंप का समापन दिनांक 20 मई को किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा समूह के सीजीएम आलोक कुमार त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि बीजीआर माइनिंग जीएम श्रीनिवासन,
विद्यालय के वाइस चेयरमैन, सीआईएसफ कमांडेंट समेत टंडवा क्षेत्र के गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। पेशेवर प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नई-नई विधाओं की जानकारी देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया।

उक्त जानकारी देते हुवे विद्यालय मीडिया प्रभाग संतोष कुमार मंडल ने बताया कि सप्ताह तक आयोजित समर कैंप का संचालन खेलकूद सह शारीरिक शिक्षा अध्यापक कुंदन कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

Leave a Comment