Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

108 एंबुलेंस को धक्का देकर किया गया स्टार्ट, वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

On: December 22, 2025 2:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड से जुड़ा एक वीडियो रविवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मरीजों को ले जाने वाली 108 नंबर की एंबुलेंस को कुछ लोग धक्का देकर स्टार्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हंटरगंज प्रखंड के जोरी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के ठीक सामने का है। रविवार अहले सुबह एंबुलेंस खराब हो गई थी, जिसे स्टार्ट करने के लिए लोग धक्का देते दिखे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि 108 एंबुलेंस अक्सर बीच रास्ते में ही खराब हो जाती है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों ने तंज कसते हुए लिखा कि जब एंबुलेंस ही बीमार है तो वह मरीजों को अस्पताल कैसे पहुंचाएगी। सरकार ने आम जनता की सुविधा के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की है, लेकिन विभागीय लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। एंबुलेंस की फिटनेस पर विभाग का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान जब पत्रकार ने एंबुलेंस चालक कृष्णा रजक से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि जोरी उप स्वास्थ्य केंद्र से एक मरीज को चतरा सदर अस्पताल ले जाना था। लेकिन घंटों प्रयास के बाद भी एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हो सकी। इसके बाद हंटरगंज से दूसरी एंबुलेंस मंगवाकर मरीज को चतरा भेजा गया। इधर, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही एंबुलेंस सेवा का लाभ लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रहा है। आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, जब मरीजों की जान दांव पर लग रही है। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि 108 एंबुलेंस की फिटनेस व्यवस्था बेहद लचर है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कई बार जिला सीएल राजकुमार से बात की गई, लेकिन एंबुलेंस की फिटनेस को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसका सीधा खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

किशोरियों को लगाया गया HPV वैक्सीन

आंगनबाड़ी केंद्र भाग-1 का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी

विवाह समारोह से डीजे साउंड मशीन चोरी, संचालकों को 2.40 लाख का नुकसान

Leave a Comment