Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मंदिर प्रांगण में झामुमो की सांगठनिक बैठक; पार्टी मजबूती और एसआईआर पर हुआ विशेष मंथन

On: May 24, 2026 11:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष रहे मुस्तैद; प्रखंड अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं और दुवारी पंचायत अध्यक्ष ने जताई तीखी नाराजगी

गिद्धौर (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव

चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र बटेश्वर शिव मंदिर के पावन प्रांगण में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन परमेश्वर दांगी द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि और केंद्रीय/जिला नेतृत्व के प्रतिनिधि के रूप में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष असलम अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष नितेश राणा एवं वरिष्ठ नेता रवि कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए सांगठनिक विस्तार पर व्यापक चर्चा की गई।

अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और ‘SIR’ को मजबूत करने पर विशेष रणनीति

बैठक के मूल सांगठनिक उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं के भीतर सकारात्मक विचार, अनुशासित कार्यशैली और जमीनी एकजुटता का होना बेहद अनिवार्य है।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को कड़े निर्देश दिए: “झामुमो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक नए लोगों को पार्टी की विधारधारा से जोड़ना होगा. इसके साथ ही, आगामी सांगठनिक कार्यों को गति देने के लिए एस आई आर (SIR) पर विशेष मुस्तैदी और कड़ाई के साथ कार्य करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई.”

प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा के खिलाफ फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा; संगठन में अंतर्विरोध

एक तरफ जहाँ बैठक में संगठन को धार देने की बात की जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ झामुमो का अंदरूनी अंतर्विरोध और तीखी नाराजगी भी खुलकर सामने आ गई। बैठक के दौरान दुवारी पंचायत के झामुमो अध्यक्ष, प्रखंड कोषाध्यक्ष तथा कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा की कार्यशैली के प्रति अपनी गहरी और तीखी नाराजगी जताई।

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि स्थानीय स्तर पर सांगठनिक निर्णयों में समन्वय की कमी देखी जा रही है। जिला पदाधिकारियों ने इस अंदरूनी कलह को गंभीरता से लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शांत कराया और आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की कड़क हिदायत दी।

बटेश्वर स्थान में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से: देवदिप पासवान (प्रखंड सचिव) संदीप कुमार दास (कोषाध्यक्ष) लुनुस संसारी, संतान सोनी, देवनारायण दांगी, लखन पांडेय, ज्ञानी दांगी, निरंजन दांगी, अजय कुमार दास, अशोक रविदास, नगमा खातून, अंजली देवी, किशन उरांव, मोहन रजक, बसंत कुमार इन पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्र के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में चरमराई बिजली व्यवस्था पर विधायक प्रतिनिधि रौशन कुमार सिंह का महा-हमला; बोले— जनता त्रस्त, सरकार ट्रांसफर-पोस्टिंग में मस्त

अवैध बालू का महा-खेल; माफिया उड़ा रहे एनजीटी नियमों की धज्जियां, हजारीबाग में ऊंचे दामों पर खपाई जा रही है चतरा की संपदा

भीषण गर्मी में जनता बूंद-बूंद पानी को तरसी; कई चापाकल ठप, जलमीनार से पानी पीने के बजाय हो रही खेती

कुदरत का अनोखा करिश्मा; महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, नवजात शिशुओं को देखने उमड़ी भारी भीड़

*अनिमेश रंजन ने उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गुमला के पद पर किया पदभार ग्रहण*

पुलिस का महा-एक्शन: सब्जी लदे पिकअप से 1668 लीटर विदेशी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार

पुलिस का साइबर अपराधियों पर महा-सर्जिकल स्ट्राइक; एसपी के निर्देश पर 5 शातिर ठग गिरफ्तार

रफ्तार का महा-कहर: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत; ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख लगाया महा-जाम

होनहार छात्र की संदेहास्पद मौत; कुमार बॉयज हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलता मिला शव, वन नियर ऐप बनाकर बटोरी थीं सुर्खियां

महा-हादसा: होटल के पास खड़े तीन वाहनों से टकराया ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रेलर; दो की दबकर मौत, दो गंभीर

*गुमला की बेटी अंशु प्रिया जयसवाल सीए बनी परिजनों एवं लोगों ने की सराहना – रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने प्रमाण-पत्र सौंपा* * गुमला नॉट्रेडेम स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर कलकत्ता से सीए का कोर्स पूरी की*

19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी का बड़ा धमाका; 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

Leave a Comment