Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीआईएसएफ द्वारा एनटीपीसी में कार्यक्रम आयोजित कर अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीजीएम ने पुस्तिका का किया विमोचन। आमलोगों को जागरूक करने हेतु हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को किया रवाना

टंडवा (चतरा) टंडवा स्थित एनटीपीसी परियोजना परिसर में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सीआईएसएफ द्वारा ‘अग्निशमन जागरूकता सप्ताह‘ का शुभारंभ किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख आलोक कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।अग्नि दुर्घटनाओं में शहीद कर्मियों की श्रद्धांजलि दो मिनट का मौन धारण कर दी गई। मुख्य अतिथियों ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित जागरूकता करने वाली पुस्तिका का विमोचन किया। बताया गया कि इसमें आपात स्थिति के समय अपनाये जाने वाली महत्वपूर्ण सावधानियों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। जागरूकता सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाये जायेंगे।इस दौरान संयंत्र कर्मियों, स्कूली बच्चों, ग्रामीण महिलाओं एवं आम नागरिकों को सुरक्षित रहने के गुर सिखाने हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

एचओपी आलोक कुमार त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुवे कहा कि निरंतर जागरूकता और सतर्कता से हीं किसी भी आपात परिस्थितियों में व्यापक जान – माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सीआईएसएफ के जागरूकता पहल की खूब सराहना की।एक विशेष प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो पूरे परियोजना क्षेत्र में भ्रमण कर आमलोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।

इस मौके पर एनटीपीसी के जीएम (ओएंडएम) राजीव कुमार सिन्हा, एजीएम (एचआर) नीरज राय, सीआइएसएफ के उप- कमांडेंट सनुज कुमार , उप- कमांडेंट रमेश सिंह, निरीक्षक (अग्नि) राजेश दूबे, निरीक्षक उज्जवल रंजन, प्रधान आरक्षक संजीव सुमन समेत कई अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment