Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

On: April 28, 2026 12:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे भुसाड़, मढ़वा समेत पांच गांव

चतरा। लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत अंतर्गत भुसाड़, मढ़वा, सम्भे, लेमोडीह और विशनपुर गांव आजादी के करीब 78 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम आवेदन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि देश जहां आधुनिकता, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत और तेज विकास की ओर बढ़ रहा है, वहीं उनका गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।गांवों तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है, जिससे खासकर बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिजली और मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। गांवों में बिजली व्यवस्था बेहद खराब है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और लोग अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

Also Read: भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण ग्रामीण डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग सुविधा और सरकारी योजनाओं की जानकारी से वंचित रह जाते हैं। आपात स्थिति में किसी से संपर्क करना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका आरोप है कि उनके क्षेत्र को वर्षों से विकास कार्यों में नजरअंदाज किया गया है, जिसके कारण लोग उपेक्षा, गरीबी, बेरोजगारी और कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इन पांचों गांवों में सड़क निर्माण, नियमित बिजली आपूर्ति और मोबाइल टावर लगाने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे इन गांवों की स्थिति विकास व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

आकांक्षा परीक्षा और इंटर के शानदार रिजल्ट पर जताई खुशी, छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment