Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बैजनाथ के नेतृत्व में केदली, बिहिया, बलुरी और जोरी समेत कई गांवों से गुजरी रैली; सदाचार, जीव दया और नशामुक्त समाज पर जोर, एकतारा में हुआ स्वागत

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड में शुक्रवार को बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों ने बैजनाथ कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को शाकाहारी जीवन अपनाने, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

जय गुरुदेव धर्म विकास संस्थान, मथुरा के संत गुरुदेव के निर्देशानुसार एकतारा निवासी बैजनाथ कुमार के नेतृत्व में निकली रैली प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर केदली, खुटीकेवाल, बिहिया, बलुरी और जोरी समेत विभिन्न गांवों से होते हुए हंटरगंज बाजार पहुंची। रैली में दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहन शामिल थे।

इस दौरान बैजनाथ कुमार ने ग्रामीणों से शाकाहारी भोजन अपनाने और मांस, शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि शाकाहारी जीवनशैली, अच्छे संस्कार और नशामुक्त समाज से ही स्वस्थ और बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है। उन्होंने लोगों से जीवों के प्रति दया और प्रेम का भाव रखने का भी अनुरोध किया। रैली के एकतारा पहुंचने पर जय गुरुदेव सेवा संस्थान के अनुयायियों ने रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान जलपान और प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर बैजनाथ कुमार, प्रभु महतो, लखन महतो, अमरेश कुमार, रूपन यादव, भोला यादव, सुधीर यादव, अमरेश दास, राजकुमार दांगी, कुंती देवी, फूलवंती देवी, कमला देवी, रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद थे।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment