Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सेवा संपुष्टि को लेकर बैठक, 42 कर्मियों की सेवा संपुष्टि पर लगी मुहर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सेवा संपुष्टि को लेकर बैठक, 42 कर्मियों की सेवा संपुष्टि पर लगी मुहर*

===============

चौकीदारों की सेवा संपुष्टि एवं 45 चौकीदारों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने के प्रस्ताव पर भी हुई चर्चा

==============

लोहरदगा।

 

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न श्रेणी के कर्मियों की सेवा संपुष्टि को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 22 पंचायत सचिवों, 15 लिपिकों एवं 05 चतुर्थवर्गीय कर्मियों की सेवा संपुष्टि से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित कर्मियों के आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों की जांच की गई। दस्तावेजों के सत्यापन एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संतुष्ट होने के उपरांत सभी 42 कर्मियों की सेवा संपुष्टि की गई।

इसके अतिरिक्त बैठक में 35 चौकीदारों की सेवा संपुष्टि तथा 45 चौकीदारों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ प्रदान किए जाने से संबंधित प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

_बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, स्थापना उप समाहर्ता अभिनीत सूरज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने एसपी को भेंट किए मिट्टी के दीपक और खिलौने, दीपावली की दी शुभकामनाएं

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

Leave a Comment