खेलकूद शिक्षक के रहते विद्यालय में छात्रों को खेलकूद से रहना पड रहा वंचित
मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित राजकीय कृत स्वामी विवेका नंद $2 उच्च विद्यालय में अध्यनरत छात्रों को खेलकूद शिक्षक के रहते खेलकूद से वंचित रहना पड रहा है। जबकि सरकार द्वारा विद्यालय में शिक्षा के साथ खेलकूद को बढावा देने पर जोर दी जा रही है और खेलकूद शिक्षक बहाल की जा रही है। ताकि बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी विकसित किया जा सके।प्रखंड स्तर से लेकर जिला एवं राज्यस्तर पर खेलो झारखंड का आयोजन हुवा। ताकि विद्यालय में अध्यनरत बच्चे प्रखंड स्तर से लेकर राज्यस्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें। परंतु उच्च विद्यालय मयूरहंड में पदस्थापित खेलकूद शिक्षक द्वारा अपने कर्तब्यों का अनुपालन नहीं की जा रही है। जिसके कारण विद्यालय में अध्यनरत 1090 छात्र छात्राएं खेलकूद से वंचित रह रहे हैं। केवल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार खानापुर्ति के लिए खेल का आयोजन होता है। जिसके कारण विद्यालय के बच्चे खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। इस विषय में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र दास से पुछे जाने पर बताया की विद्यालय में फुटबॉल, क्रिकेट कीट, लूडो एवं कर्मबोर्ड उपलब्ध है पर कभी कभार हीं खेल होता है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने बताया की विद्यालय में खेल कीट की क्या खरीददारी हुई है मुझे मालुम नहीं है।




















Total Users : 1212934
Total views : 3057772